मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मथुरा मंडी समिति में मंडी सचिव कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंडी समिति में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव रेनू वर्मा को ज्ञापन दिया। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा तीन दिन से मथुरा नवीन राजकीय गल्ला मंडी में किसानों का धान नहीं बिक पा रहा है। मंडी समिति के अधिकारी सिर्फ दो ढेरी की बोली लगाकर चले जाते हैं, जिसके चलते किसानों का धान मंडी में पड़ा हुआ है। जिले का अन्नदाता किसान मंडी में परेशान है। समिति के अधिकारी उनकी समस्याओं के समाधान नहीं कर रहे हैं। मथुरा मंडी में किसानों के पीने के लिए एक भी आरओ चालू नहीं है। मंडी में किसानों के लिए रात में रु...