मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: गोविंद नगर स्थित अलबेली सरकार मंदिर में तीन दिवसीय श्री राधा जन्म महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर श्री राधा रानी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर श्रीजी के दर्शन किए और उत्सव का आनंद लिया। शुभारंभ कलश स्थापना, गणेश पूजन एवं हरिनाम अखंड संकीर्तन के साथ किया गया। राधाष्टमी पर प्रातः पांच बजे श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे विशेष श्रृंगार दर्शन कराए गए। महोत्सव के अंतर्गत श्रीजी की चाव का डोला शाम पांच बजे गलतेश्वर महादेव मंदिर से निकाला गया। ठाकुर श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ निकले डोला यात्रा में श्रद्धालु झूमते हुए जयकारे लगाते हुए अलबेली सरकार मंदिर...