मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: कस्बा चौमुहां स्थित ऐतिहासिक ब्रह्माजी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संत सम्मान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ 71 दीप जलाए गए तथा संतों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया गया। ​कार्यक्रम के दौरान यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राधामोहन गोशाला के संचालक संत जयकृष्ण दास महाराज और ब्रह्माजी मंदिर के महंत धनीराम बाबा को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता दीप अभियान आयोजित मुख्य अतिथि ब्लॉक प्...