मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: नवरात्र के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र ओम शांति भवन, रिफाइनरी नगर पर नवदुर्गा की चैतन्य झांकियों का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देवी मां के भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं को आनंदित कर दिया। नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का अभिनय सेवाकेन्द्र पर नियमित राजयोग का अभ्यास कराने वाली, सम्पूर्ण सात्विक आहार, विचार वाली पवित्र और योगी कन्याओं कृष्णा दीदी, पूजा, गौरी, अंजलि, वंदना, तमन्ना, रिया, शिवदेवी और किरण ने किया। उन्होंने नवरात्र के वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि देवी पूजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना ही नहीं, बल्कि देवी स्वरूप...