मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: ब्रज वैभव महाअभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने रविवार को वृंदावन के प्रमुख संतों से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनसे ब्रज वैभव महाअभियान एवं स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। संतों व पीठाचार्यों ने अभियान की सराहना करते हुए ब्रजवासियों व अपने शिष्यों से मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने वृंदावन स्थित सुदामा कुटी पहुंचकर श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य श्रीनाभा पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ब्रज की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संत समाज, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक यदि मिलकर इस अभियान में सहभागिता करें तो ब्रज ...