मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के तत्वावधान में रविवार को हजारों स्वयंसेवकों ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर पथ संचलन किया। घोष की ध्वनियों के बीच मार्ग जय श्रीराम और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विधायक ठा. मेघश्याम ने पुष्पवर्षा की। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने छतों व सड़कों से फूल बरसाए। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा जल सेवा और जलपान की व्यवस्था की। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चले। घोष पथक ने आनक, पणव, वंश, श्रृंग और झाल जैसे वाद्य यंत्र बजाए। श्रीजी बाबा परिवार के स्वयंसेवक रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर घोष के साथ गिरिराज परिक्रमा अनूठा प्रयोग है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न, दे...