Mathura News: ब्रजरज उत्सव : सुदेश भोसले के सदाबहार गीतों ने बांधा समां
मथुरा, अक्टूबर 27 -- Mathura News: ब्रजरज उत्सव में इन दिनों कभी सदाबहार फिल्मी गीतों की गूंज, तो कभी ब्रज के लोकगीतों की मिठास के साथ कथक और चरकुला नृत्य की मनमोहक छटा देखने को मिल रही है। सोमवार को एक तरफ सुदेश भोसले की गायकी और मिमिक्री ने समां बांधा तो दूसरी ओर रासलीला की प्रस्तुति ने उत्सव में भक्ति का रंग भी जोड़ा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ब्रज रज उत्सव के चौथे दिन धौली प्याऊ रेलवे मैदान में दिनभर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। देर शाम सुदेश भोसले की गायकी और मिमिक्री ने समां बांध दिया। सुदेश भोसले की म्यूजिकल इवनिंग सोमवार को उत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। अपनी गायकी के साथ फिल्मी सितारों की आवाज की हूबहू नकल करने के लिए मशहूर सुदेश भोसले ने अपनी विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.