मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: राया। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को एसडीएम न्यायिक सुशील कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर की विभिन्न समस्या एवं विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए लाखों रुपये के विकास प्रस्ताव पारित किए गए। चेयरमैन राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा करा दिया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़कों के इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। साथ ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने पर नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभासद सरबन अहमद, श्यामवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र चौधरी, अब्दुल कदीर कुरैशी, आमिर खान, सलीम कुरैशी, आस मोहम्मद, अंजनी देवी, नीलम पाठक, साधना अग्रवाल, रंजित शर्मा, गीता वर्मा, रूकमण...