Mathura News: बिहारीजी मंदिर में गेट नम्बर चार पर श्रद्धालु हुआ बेहोश
मथुरा, जुलाई 14 -- Mathura News: ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर पर सोमवार को हरियाणा के श्रद्धालु की तबीयत ख़राब हो गई। गर्मी के कारण श्रद्धालु बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश में लाया गया। जिसके बाद वह गंतव्य को चला गया। बांकेबिहारी मंदिर पर अत्यधिक गर्मी और उमस होने के बाद भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुक रहे हैं। प्रवेश मार्ग एक और तीन पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मंदिर के अंदर भीड़ नियंत्रण को रेलिंग लगाई गई है, इसके बाद भी आपधापी की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को हरियाणा से आये 25 वर्षीय श्रद्धालु सनी की मंदिर से निकलने के बाद गेट संख्या चार पर अचानक तबीयत ख़राब हो गई। श्रद्धालु को चक्कर आये और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी के छीटें मुंह पर छिड़के, हाथ पैर रगड़े। सूचना पर मंदिर पर मौजूद डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.