मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: बिजली टीमों ने सोमवार तड़के अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर चोरी पकड़ी। 63 स्थानों पर चोरी का लोड 136 किलोवाट मिला। अतिरिक्त केबल डालकर चोरी की बिजली से एसी चलते मिले। इन केबलों को जब्त कर लिया गया। चोरी के मामलों में करीब 25 लाख का जुर्माना संभावित है। बिजली निगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, विद्युत राजस्व में वृद्धि करने तथा विद्युत हानियों में कमी लाने के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य अभियंता, मथुरा क्षेत्र राजीव गर्ग निर्देशन में अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा औरंगाबाद, रहीमपुर, कोसी टाउन, कमार, मांट एवं गोवर्धन क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त सिहोरा क्षेत्र में विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप ...