Mathura News: बिजली को लेकर ब्रह्माण्ड घाट फीडर क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान
मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: बिजली को लेकर ब्रह्माण्ड घाट फीडर क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। आए दिन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। यहा लाइट सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कट हो रही है। गोकुल क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। गोकुल से रमणरेती, रमणरेती से ब्रह्माण्ड घाट होते हुए बलदेव रोड तक सड़क चौड़ीकरण हो रही है। इस मार्ग में आने वाली हाईटेंशन लाइन को भी शिफ्ट कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार ब्रह्माण्ड घाट फीडर क्षेत्र की बिजली कट करा दी जाती है। इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर नाराजगी भी व्यक्त की जा रही है। एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के चलते गोकुल से पोषित ब्रह्माण्ड घाट फीडर की लाइन को शिफ्ट कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.