मथुरा, अगस्त 8 -- Mathura News: विद्युत प्रवर्तन दल एवं लक्ष्मीनगर सब डिवीजन की संयुक्त टीम द्वारा पानीगांव फीडर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के कार्रवाई की गई। यहां आठ स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। अतिरिक्त केबल डालकर करीब 11 एसी एवं अन्य उपकरण चलाए जा रहे थे। चोरी का लोड करीब 32 किलोवाट मिला है। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। पिछले कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी पानीगांव फीडर क्षेत्र में लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे सही उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार,एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत कुमार ने जेई सुशील कुमार एवं विभागीय टीम ने सुबह मावली एवं दीवानाकलां में तड़के चेकिंग की। यह भी पढ़ें- Mathura News: विजिलेंस ने दो गांवों में तड़के मारा छापा, नौ जगह पकड़ी चोरी चे...