Mathura News: बारिश-2 लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे
मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मंगलवार दोपहर से शुरू हुई वर्षा बुधवार को दूसरे दिन भी रुक-रुककर जारी रही, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह वर्षा किसानों के चेहरे पर राहत लेकर आई। इस समय किसानों को फसल के लिए वर्षा की आवश्यकता थी। बारिश के चलते जिले के बरसाना, नंदगांव, कोसीकलां, छाता, चौमुहां, छटीकरा, गोवर्धन, पलसों, अडींग, राया, मांट, नौहझील, फरह, सौंख, मगोर्रा, जाजमपट्टी, लोरिया पट्टी,ओल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में निचले इलाके पानी से भर गए। कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई स्कूलों ने आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.