Mathura News: बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालना पड़ा महंगा
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: थाने के सामने एक युवक को बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकलना महंगा पड़ गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक की बाइक को कब्जे में कर सीज कर 15 हजार रुपये का चालान किया। रविवार शाम एक युवक बुलट बाइक लेकर जा रहा था। बताते हैं कि वह बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालता हुआ जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े युवक ने अपना नाम श्याम यादव निवासी वृन्दावन बताया। पुलिस ने युवक की बाइक को सीज कर ध्वनि प्रदूषण की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 15 हजार का चालान कर बाइक सीज कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फायर गन साइलेंसर से लैस बुलेट की खोजबीन तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.