मथुरा, सितम्बर 14 -- Mathura News: चौमुहां, थाना जैंत अंतर्गत चंद्रोदय मंदिर परिसर से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक कर्मचारी का तमंचा लहराते हुए पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि शिकायत के बाद नौकरी से निकाले गए उसके सहकर्मी छोटू ने अपने तीन अज्ञात नकाबपोश साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर जैंत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौंकीपुर कलां थाना फरह, निवासी नृपेन्द्र पाठक चंद्रोदय मंदिर में कार्यरत हैं। पीड़ित नृपेन्द्र ने बीते सप्ताह अपने सहकर्मी छोटू की किसी बात को लेकर विभाग में शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर छोटू ने मंदिर परिसर में ही उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोप, दी तहरी...