Mathura News: बाइक टकराने पर तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: वृंदावन, वृंदावन में मामूली बात को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के राधारमण मंदिर मार्ग का बताया जा रहा है, जहां रविवार को दो बाइक सवारों के बीच हल्की टक्कर के बाद कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर युवक पर थप्पड़ और घूंसों की बरसात कर दी। मारपीट के दौरान युवक के कपड़े भी फट गए। घटना से मंदिर मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.