मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा मुख्यमंत्री के संभावित/प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत श्रीबांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर को जोड़ने वाले समस्त मार्गों व गलियों तथा मंदिर के प्रवेश व निकास द्वारों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी को लेकर जेके मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी यह भी पढ़ें- Hapur News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध:डीआईजी यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत...