Mathura News: बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
मथुरा, सितम्बर 9 -- Mathura News: वृंदावन, केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सोमवार की शाम ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। अपने परिजनों के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर देश में सुख समृद्धि की कामना की। लोकजनशक्ति (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार की देर शाम अचानक ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में जा पहुंचे। अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ बिना किसी प्रोटोकॉल के पहुंचे श्री पासवान मन्दिर में पूरी तरह आध्यात्म में डूबे नजर आए। मन्दिर सेवाधिकारी मयंक गोस्वामी बंटू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराकर ठाकुर जी की प्रसादी अंगवस्त्र, मोरपंखी भेंट किए। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने अपनी इस धार्मिक यात्रा को इस कदर गोपनीय रखा था कि मन्दिर आने से कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.