Mathura News: बठैन फीडर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने 25 लोगों के खिलाफ करायी चोरी की रिपोर्ट
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल बठैन फीडर पर विद्युत विभाग ने गुरुवार को बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभाग ने 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं करीब तीन दर्जन विद्युत केबल जब्त की हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, थाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने कोसीकलां क्षेत्र के बठैन फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में चेकिंग की। अभियान की जानकारी मिलते ही कुछ लोग घरों में ताला लगाकर इधर-उधर हो लिए। वहीं कई स्थानों पर ग्रामीणों और विभागीय टीम के बीच नोकझोंक भी हुई, जिसे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बिजली चोरी करते आठ लोग पकड़े, एफआईआर दर्ज अधिशासी अभियंता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.