मथुरा, जुलाई 4 -- Mathura News: थाना अंतर्गत गांव बठैन खुर्द स्थित प्राचीन गोपाल जी मंदिर के महंत सुरेश दास महाराज के साथ गांव के युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपाल जी मंदिर में शनिवार को गांव के युवक की किसी बात को लेकर महंत से कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते विवाद बढ गया। आरोप है कि इसको लेकर युवक ने लाठी से हमला करते हुए महंत सुरेश दास को घायल कर दिया। उनके पैर और पीठ में गंभीर चोट लगी। महंत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे इसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर घायल महंत को उपचार को भिजवाया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी क...