मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से दिल्ली आगरा हाइवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोनल स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित किया गया, जिसमें खुर्जा, भवानीपुर, अलीगढ़, सौरो, कासगंज, सादाबाद, पुरदिलनगर, हाथरस, फरह, कोसीकलां, वृंदावन सहित जिले के सैंकड़ों बच्चों को आध्यात्मिक संस्कारों से सजाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, भजन, कविताएं और लघु नाटक के साथ प्रेरक विचार व्यक्त कर भरपूर वाह-वाही बटोरी। छोटे-छोटे बच्चों ने बड़ी और गहरी बातें कर यह अहसास करा दिया कि जैसा संगत होता है वैसी रंगत चढ़ती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सत्संग भवन में बच्चों ने की मनोहारी प्रस्तुति दिल्ली से आए मुख्य अतिथि निरंकारी संत गगन भाटिया ने कह...