मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: दीपावली पर जिला कारागार में बंदियों द्वारा पूजन व सजावटी सामग्री का निर्माण किया गया। बंदियों ने अपनी-अपनी बैरकों की सफाई और सजावट की। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि दीपोत्सव को ध्यान में रखते हुए कारागार प्रशासन द्वारा कई दिन पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, जिसके तहत 20 बंदियों का चयन कर उन्हें मोमबत्ती बनाने, मिट्टी के दीपक तैयार करने और भगवान लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों को कलात्मक रूप से सजाने का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। ​प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बंदी पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ प्रतिदिन इन पूजन व सजावटी सामग्रियों का निर्माण जेल परिसर में किया। यह भी पढ़ें- Happy Diwali Wishes 2026: दिवाली की बधाई के लिए बेस्ट हैं ये मैसेज, अपनों से कहें- 'हैप्पी दीपावली' बंदियों द्वारा अप...