मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय फुटबॉल टीम के चयन के लिए मंगलवार को जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे हुए ट्रायल में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी 21 और 22 अगस्त को फिरोजाबाद में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि चयन ट्रायल में जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी विद्यालय इंटर कॉलेज छटीकरा, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, केआर इंटर कॉलेज, श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज उसफार, जनता इंटर कॉलेज नौझील, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

चयन ट्रायल का शुभारंभ ट्रायल का शुभारंभ जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के...