Mathura News: फील्ड में पहचान व सुरक्षा हेतु बीएलओ ने की आईकार्ड की मांग
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तहसीलदार सचिन पवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महावन के नाम संबोधित था। समिति के जिलाध्यक्ष अनुपम शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विशेष अभियानों और घर-घर मतदाता सत्यापन के दौरान बीएलओ व सुपरवाइजरों को अपनी आधिकारिक पहचान स्पष्ट करने में परेशानी होती है। अधिकृत पहचान पत्र न होने से मतदाताओं से संवाद और सत्यापन कार्य के दौरान असमंजस की स्थिति बनती है। तहसीलदार सचिन पवार ने नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम किशोर शर्मा, मार्गदर्शक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.