मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: बाइक टकराने के बाद हुए झगड़े में फायरिंग करने के आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरानगर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 18 जुलाई की रात को उसके दोस्त राम और गौतम पाड़ा निवासी फौजी की बाइक टकरा गई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। शिकायतकर्ता ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। आरोप लगाया कि इस बात से क्षुब्ध होकर रविवार रात को फौजी अपने दो साथी कान्हा उर्फ कन्नू निवासी वीआईपी पार्किंग के समीप और हलुआ निवासी दारुक पार्किंग के सामने वाली गली उसकी दुकान पर आये और गाली गलौज देना शुरू कर दिया। इनसे बचने को घर की ओर भागा तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचा से दो राउंड फायर किए। एक गोली उसकी थार गाड़ी में जा लगी।

हिंदी...