मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव बसई बुजुर्ग में खेत में खड़ी बाजरे की फसल जबरन ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। पुलिस ने नामजद समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव बसई बुजुर्ग, शेरगढ़ निवासी विनोद शास्त्री ने बताया कि उन्होंने अपनी सवा दो बीघा जमीन गांव के बृजमोहन को बटाई पर फसल करने को दी थी। इसमें उसने बाजरे की फसल बोई गई थी। आरोप है कि 24 जुलाई को आरोपियों ने जबरन और गैर-कानूनी तरीके से खेत में घुसकर खड़ी बाजरे की फसल को जोतकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आरोप है कि जब पीड़ित और उनके परिवार ने इस बारे में नामजदों से पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष का क...