मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देते हुए फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने में वांछित आरोपी को रविवार शाम गांव जनूथर,डीग से गिरफ्तार कर चालान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाडी बेचने के आरोप में नामजद के खिलाफ विगत दिनों मुकदमका दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक मोमराज सिंह,आमोद कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना मिली की फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर वाहन बेचने वाला अपने गांव में है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शाम करीब पांच बजे गांव जनूथर, जिला डीग,राजस्थान में दबिश देते हुए दिनकर उर्फ दीपक निवासी गांव जनूथर,डीग को गि...