मथुरा, नवम्बर 28 -- Mathura News: प्रेम मंदिर में दर्शन करने गई राजस्थान निवासी 24 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के भाई ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोटा के खेड़ली निवासी व्यक्ति अपनी बेटी के साथ 23 नवंबर को वृंदावन आया था। 24 नवंबर को परिक्रमा के बाद शाम करीब छह बजे परिवार प्रेम मंदिर में दर्शन करने पहुंचा। इसी दौरान भीड़ में युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बूंदी निवासी करण शर्मा पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...