Mathura News: प्रदर्शन करने वाले पंचायत सहायकों को बड़ी राहत
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: पंचायत सहायक/एकाउण्टेंट कम डाटा इण्ट्री ऑपरेटर्स के लिए शासन से दीपावली पर बड़ी राहत भरी खबर आई है। प्रदेश के पंचायत राज विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र ने मथुरा सहित प्रदेश के सभी जनपदों के डीपीआरओ, डीएम, निदेशक पंचायत को लिखे पत्र में कहा है कि सितम्बर माह में लखनऊ स्थित ईको गार्डन में विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों द्वारा दिए गए धरना-प्रदर्शन के कारण की गई विभिन्न अनुशासनात्मक कार्रवाईयों को समाप्त कर दिया जाए। इस आदेश के संबंध में डीपीआरओ कार्यालय को प्रमुख सचिव का पत्र प्राप्त हो गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि पत्र में प्रमुख सचिव ने कहा है कि पंचायत सहायक/एकाउण्टेंट कम डाटा इण्ट्री ऑपरेटर्स द्वारा विगत सितम्बर माह में लखनऊ स्थित ईको गार्डन में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.