Mathura News: पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व एक अनोखे अंदाज में मनाया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षक परिवार ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं पेड़ों को रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण जागरुकता से जुड़ा बैनर हाथों में लेकर सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.