मथुरा, जुलाई 7 -- Mathura News: मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ भरकर जा रहे टैंकर की केबिन में राया क्षेत्र में अचानक धुंआ देख चालक के साथ ही राहगीरों में अफरा तफ़री मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को साइड में लगा केबिन में रखे फायर सिलेंडरों का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुला कर आग बुझवाई। तब जाकर पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ भरकर टैंकर चालक रामबाबू निवासी भैंसा, रिफाइनरी अलीगढ़ के कस्बा गौरई के लिये जा रहा था। उनके साथ गोवर्धन सिंह भी केबिन में बैठे हुए थे। सुबह करीब 11:30 बजे राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे राया कट के नीचे टैंकर के इंजन में स्पार्किंग होने से केबिन में धुआं हो गया। इसे देख लोगों ने चालक को सूचना दी तो चाल...