मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: थाना मगोर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोर्रियापट्टी की ओर जाने वाले मार्ग से गुरुवार रात दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सौंख में दुकान से चोरी की गयी चांदी की राखी, पायल, तोड़िया व नकदी बरामद कर चालान किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने दस बजे उप निरीक्षक विनीत चौधरी, दुष्यंत कौशिक सौंख से लोरिया पट्टी की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर पुल से लोरिया पट्टी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने सौंख स्थित सराफ की दुकान से धोखाधड़ी कर आभूषण आदि चोरी करने के मामले में प्रकाश में आयीं दो महिलाओं को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनसे चांदी की तीन राखी, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी तोड़ियां, 1500 रुपये बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सौं...