मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: कोतवाली की पुलिस चौकी कृष्णा नगर पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंची महिला ने हंगामा करते हुए पति तलाशने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसे पुलिस कर्मियों ने हड़काया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझा कर शांत कर पति को तलाशने का आश्वासन देकर वहां से भिजवाया। महिला का कहना है कि उसका पति उसे छोड़ कर चला गया है और दूसरी महिला के साथ रह रहा है। बच्चे की मृत्यु हो गयी है। उसकी कहीं कोई सुनवाई नही कर रहा है। उसने हंगामा करते हुए पुलिस कर्मियों पर भी गाली गलौज देने का आरोप लगाया। बाद में महिला पुलिस को बुलाने के बाद उसे समझाकर शांत किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला का पति छोड़कर कहीं रह रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसके खाते से रुपये भी पति निकाल ले गया। बच्चा भी...