मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: नगर के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और संचालकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उनका आरोप है कि पर्याप्त निगरानी और नियमित पुलिस गश्त के अभाव में ऐसे विवाद कई बार हिंसक रूप ले लेते हैं। इन दिनों गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। एआरएम कमल...