Mathura News: पुरानी रंजिश को लेकर पथराव-फायरिंग से दहशत,आधा दर्जन घायल
मथुरा, अक्टूबर 23 -- भरतिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल Mathura News: बलदेव थाना क्षेत्र के गांव भरतिया में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छह घायलों को उपचार के लिए भेजा। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने 28 नामजद और 18 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव, फायरिंग और सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे गांव भरतिया में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के लोग मारपीट और पथराव करते रहे। सीओ महावन संजीव राय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.