मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: कोतवाली छाता के अंतर्गत गांव अकबरपुर स्थित खेत में सिंचाई के पानी के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने ग्रामीण पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आये दो लोगों के साथ भी मारपीट की। वहीं जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव ​अकबरपुर निवासी दिगंबर सिंह ने थाना छाता पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 22 जुलाई को भाई ओमप्रकाश खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान गांव के भरत सिंह और पुष्पेंद्र ने जबरन इंजन बंद कराते हुए हाथापाई की थी। इसकी सूचना पुलिस को देने पर नामजद लोग रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि इसी बात को 27 जुलाई सुबह जब भाई ओमप्रकाश खेत पर जा रहे थे, तब रास्ते में नामजद भरत सिंह, पुष्पेंद्र...