Mathura News: पिस्टल दिखा सेल्समैन को पीटा, गिरफ्तार
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: थाना मगोर्रा के अंतर्गत जाजमपट्टी के समीप स्थित शराब ठेके पर बीती रात हंगामा हो गया। आरोप है कि युवक ने ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर पिस्टल दिखाकर धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर देर रात आरोपी को बंडपुरा पुल से सेंहा गांव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद कर चालान किया है। गुरुवार रात करीब 10 बजे जाजमपट्टी के समीप स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर कार सवार युवक शराब लेने पहुंचा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर उसकी सेल्समैन से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर उसने देशी पिस्टल निकाल उसके ऊपर तान कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मगोर्रा अजय कुमार ने मौका मुआयना कर माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.