Mathura News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला घायल
मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: राया। थाना राया क्षेत्र के गांव अयरा खेड़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना में महिला के घायल होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में विनोद, गोला, पवन, लवकुश समेत अन्य लोगों ने नरेंद्र सिंह की पत्नी राधा के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.