मथुरा, नवम्बर 4 -- Mathura News: आईओसीएल व पुलिस अधिकारियों के मध्य स्थानीय होटल में मंगलवार दोपहर पाइप लाइन की सुरक्षा-पैट्रोलिंग करने पर जोर दिया गया। पुलिस द्वारा तेल चोरी के मामले में त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने पर पुलिस टीम को रिफाइनरी प्रशासन ने सम्मानित किया। मथुरा रिफाइनरी के आईओसीएल के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर एक होटल में एसएसपी श्लोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस समन्वय मीटिंग के दौरान जिले में होकर गुजरने वाली रिफाइनरी की पैट्रोलियम पदार्थ की पाइप लाइनों की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की गयी। इस दौरान फरह, रिफाइनरी, छाता, बलदेव क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पाइप लाइनों की पुलिस द्वारा की जा रही निगरानी पर संतोष जताया गया। पाइप लाइन से तेल चोरी होने के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाली त्...