मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: अभिभावकों व शिक्षक नेता योगेश चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, करतार सिंह, कर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह, सुजीत वर्मा आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों के साथ प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल से घर लौटते समय उमस भरी गर्मी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2 बजे हो रही है, जो दिन का सबसे अधिक गर्म समय होता है। तेज धूप और उमस के कारण छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे लाल पड़ जाते हैं तथा उन्हें अत्यधिक गर्मी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है। ...