Mathura News: पत्नी का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी के सिर में ईंट मारकर घायल कर देने का मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घनश्याम वाटिका कॉलोनी निवासी रीमा सेठ का आरोप है कि उसकी शादी 22 साल पहले कोलकाता के अशित सेठ से हुई थी। छह वर्ष पहले वह अपने पति से अलग वृंदावन में रहने लगी। इसके दो साल बाद उसके पति भी वृंदावन के जुगल घाट की इलाके में रहने लगे। वह उससे कई बार मारपीट कर चुके हैं। बीते दिन आशित सेठ ने उसके साथ मारपीट करते हुए ईंट से सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.