मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: चौमुहां के गांव शहदपुर में शराब के नशे में धुत सगे भाइयों और उनके परिजनों ने घर में घुसकर युवक व उसकी पत्नी को पीटा और घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। हमले में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित की तहरीर पर शेरगढ़ पुलिस ने भाई समेत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव शहदपुर निवासी गोविंदराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई बबलू शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में घर में झगड़ा-फसाद व गाली-गलौज करता रहता है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे बबलू अपने साथ लोकेश, तेजपाल, गौरव, किशन सिंह और पूनम को लेकर उनके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलोज करते हुए गोविंदराम और उनकी पत्नी को गिरा-गिराकर पीटा। शोर शराबा सुन पड़ोसी और अन्य ग्रामीण बचाने आ गये...