Mathura News: निगम की जमीन पर कब्जे के प्रयास में मुकदमा दर्ज
मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: पानी गांव मार्ग स्थित पवनहंस हेलीपैड के सामने राजपुर बांगर में नगर निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक कमल सिंह की तहरीर पर विश्वनाथ महोविया उर्फ मिंटू महोविया निवासी कुआं वाली गली, लक्ष्मी नगर थाना यमुनापार और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि खसरा संख्या 583 च की करीब 10,800 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर 26 अक्तूबर की रात मिट्टी डालकर एक कंटेनरनुमा ऑफिस रख दिया गया। आरोपितों ने नगर निगम की तारफेंसिंग काटकर सरकारी बोर्ड भी उखाड़ दिए। सूचना पर 27 अक्तूबर को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान आरोपितों पर नगर निगम कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.