Mathura News: निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप शिविर 25 आज
मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: सर्वोदय हॉस्पिटल द्वारा 25 जुलाई को अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल के अनुभवी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, हृदय रोग, कैंसर रोग, मूत्र रोग, जनरल सर्जरी, ब्रेन एवं स्पाइन, स्त्री रोग, इंटरनलमेडिसिन, बाल रोग, ईएनटी तथा दंत रोग सहित अनेक प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए ईसीजी, हीमोग्लोबिन एवं कोलेस्ट्रॉल जांच जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज में आज लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.