मथुरा, सितम्बर 17 -- Mathura News: वृंदावन, नगर के चीरघाट क्षेत्र में मंगलवार को नाविकों पर हुए हमले के मामले में पीड़ित की तहरीर पर छह नामजदों सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मारपीट के वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया गया कि मंगलवार को चीरघाट पर ई रिक्शा हटाने के मामूली विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले थे। मारपीट की इस वारदात में लोहे के सुए के प्रहार से एक ही पक्ष के आधा दर्जन नाविक घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Mathura News: ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष जिनमें योगेश नामक युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के सम्बन्ध में राजेन्द्र निषाद ने प्रिय...