Mathura News: नामांतरण पर आपत्ति से खफा नामजदों ने हमला कर पांच लोग किये घायल
मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: कोतवाली छाता के अंतर्गत गांव अजनौठी में बेची गई पुश्तैनी जमीन के नामांतरण (दाखिल-खारिज) पर तहसील में आपत्ति दर्ज कराने से नाराज नामजदों ने हमला बोल दिया। स्विफ्ट कार और बाइकों पर सवार होकर आए करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडे, फरसा व तमंचों से लैस होकर दो भाइयों को पीटा। बीच-बचाव कराने पहुंचे तीन अन्य परिजनों को भी घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर छाता पुलिस ने नौ नामजद और चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। गांव अजनौठी निवासी मोहनश्याम ने छाता कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता देवी सिंह ने बड़े भाई पप्पन के बहकावे में आकर बिना आपसी कुरा-बंटवारे के पैतृक संपत्ति को गांव के ही चौखेलाल के हक में बेच दिया था। इस अवैध बैनामे के आधार पर जब चोखेलाल ने तहसीलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.