मथुरा, अगस्त 4 -- Mathura News: वृंदावन, रमणरेती मार्ग स्थित फोगला आश्रम में गंगादास कृपाशंकर सेवा संस्थान के सानिध्य में अग्र मलूका पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में कृपा शंकर रामायणी की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नव स्थापित धार्मिक समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री, जगतगुरु रामानंद महाराज, आचार्य मिथिलेश नंदन एवं स्वामी राजकुमार दास का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पीपा पीठाधीश्वर श्री बलराम देवाचार्य रहे। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश एवं महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि हम बृजवासियों को अयोध्या के संतों का सम्मान कर अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा ...