Mathura News: नवीपुर में कैंसर से दो की मौत, एक साथ जलीं दो चिताएं
मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: समीपवर्ती गांव नवीपुर में कैंसर से दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को गांव में एक साथ दो चिताएं जलने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कुछ इकाइयों से निकलने वाले काले धुएं और कथित रूप से टायर जलाने से आसपास के गांवों का वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नवीपुर के अलावा कोटवन, देहगांव, बठैन कलां समेत आसपास के गांवों में भी लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण को लेकर कई बार आंदोलन और शिकायतें की जा चुकी हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.