मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: त्योहारी सीजन में नेशनल हाईवे पर वाहनों के दबाव के बीच शनिवार को एटीवी फैक्ट्री के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रक का डीजल खत्म हो गया। बीच पुल पर ट्रक बंद होने से दिल्ली से आगरा जाने वाली लेन पर यातायात थम गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शनिवार को दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा ट्रक एटीवी फैक्ट्री के सामने रेलवे ओवरब्रिज की चढ़ाई पर पहुंचा ही था कि उसका डीजल खत्म हो गया। मुख्य लेन पर ट्रक बंद होने से पीछे आ रहे वाहनों की कतार लगने लगी। यह भी पढ़ें- Delhi News: कई इलाकों में लगा भीषण जाम, गाजीपुर-आनंद विहार के बीच रही बुरी स्थिति एक लेन बंद होने से यातायात का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया।सूचना मिलते ही यातायात प...