मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त ने नगर निगम की भूमि एवं संपत्तियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं संरक्षण को लेकर नजूल विभाग की रणनीति तय की। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर नगर निगम की प्रत्येक भूमि एवं संपत्ति का चिन्हांकन एवं सत्यापन सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक नगर निगम संपत्ति पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन की संपत्ति का सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिससे संपत्ति की स्पष्ट पहचान हो सके। यदि नगर निगम की किसी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वृक्षारोपण के लिए चिन्हित सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा ...